ईसा मसीह अपने अनुयायियों के साथ किसी गांव में उपदेश देने जा रहे थे। उस गांव सें पूर्व ही मार्ग मे उन्हें 15-20 गड्ढे खुदे हुए मिले। ईसा मसीह के एक शिष्य ने उन गड्ढो को देखकर जिज्ञासा प्रकट की।
ईसा मसीह बोले,पानी की तलाश में किसी व्यकित ने इतनें गड्ढे खोदे है। यदि वह धैर्यपूर्वक एक ही स्थान पर गड्ढा खोदता तो उसे पानी अवश्य मिल जाता, आशय यह है कि व्यक्ति को परिश्रम करने के साथ-२ धैर्य भी रखना चाहिए। |