www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Download Trial of Jewellery Accounting Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
10 January 2009
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


सेना की आवश्यकता के नाम पर किसानों के साथ अन्याय, मांग नही मानी तो ५६ नंदीग्राम औरः बेनीवाल
29 Nov 2007

लुणकरणसर के ५६ गांवो की भूमि को सेना के सयुंक्त शस्त्र प्रशिक्षण कि लिये अवाप्ती के विरोध मे बीकानेर कलेक्ट्रेट के सामने आज एक दिवसीय धरना दिया गया। इस धरने मे तकरीबन २००० किसान पहुंचे तथा धरने को लुणकरणसर विधायक वीरेन्द्र बेनीवाल, बीकानेर जिला प्रमुख रामेश्वर डुडी सहित विभिन्न गांवो के सरपंच व जनप्रतिनिधियों ने संम्बोधित किया।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Educational Short Stories in Hindi

Lunkaransar MLA Virendra Beniwal addressing to farmers against acquisition of land for Militray trainningबीकानेर। बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट के सामने आज लुणकरणसर के ५६ गावों से आये किसाने ने अपनी भूमि सेना को देने के विरोध मे धरना दिया। गौरतलब है कि लुणकरणसर के ५६ गांवो की भुमि को अवाप्त कर सेना के सयुंक्त शस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हेतु तय कि गई है और इसके लिये राज्य सरकार ने भी अपनी तरफ से एनओसी भी जारी कर दी है।
इस भुमि अवाप्ती को लेकर वहां बसे किसान खुश नहीं है और किसी भी कीमत पर वे अपनी जमीन छोडना नही चाहते है। किसानों का कहना है राज्य भर मे बहुत सी ऐसी जगह पडी है जो सेना को दि जा सकती है जो न केवल बेकार पडी है बल्कि न तो वहां इतनी आबादी है न विशेष उपजाऊपन जबकि हमारी जमीन बहुत ही उपजाऊ होने के साथ ही यहां पर सघन आबादी भी है। उन्होने कहा कि अवाप्त होने वाले लगभग सभी गांव विकसित गावों की श्रेणी मे भी आते है जहां पर सरकार अब तक करोडो रूपये लगा चुकी है और यहां पर सडक, स्कुल, प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र जैसी आधारभुत सुविधाएं उपलब्ध है। इतना ही नही यहां पर बीकानेर का गौरव कहलाने वाली बेहतरनीन ऊन भी यहां चरने वाली भेडे ही देती है, विश्व प्रसिद्ध भुजिया बनाने के लिये उपयोग मे आने वाली दाल-मोठ भी इन्ही गांवो मे उगती है तथा देश भर मे जाने वाला दुग्ध भी यहां चरने वाली गायों से ही मिलता है। इतने गुणोंयुक्त इस जमीन को राज्य सरकार ने क्या सोचकर बंजर मानते हुए एनओसी जारी कर दी है।
Virendra Beniwal addressing o Farmer of 56 Villageआज हुए इस कार्यक्रम सभा के अध्यक्ष हाजी शेर खाँ मोहम्मद थे तथा किसानों का नेत्तृत्व कर रहे लुणकरणसर विधायक वीरेन्द्र बेनीवाल ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि अवाप्त की जा रही भुमि को राज्य सरकार बंजर मान रही है जबकि हम हर साल १००० करोड की फसल लेते है तथा उच्च क्वालिटी की ऊन, उडद, मोठ और दुग्ध की विशेष पहचान है। सरकार को सेना की आवश्कता के नाम पर इन गांवो को अवाप्त किया जान यहा बसे ५०००० निवासियों के प्रति सरासर अन्याय है जिसको कभी सहन नही किया जायेगा। सरकार ने अगर समय रहते किसानो के हितो मे कोई कार्यवाही नही की तो पश्चिम बंगाल के एक नंदीग्राम की तरह यहां पर भी ५६ नंदीग्राम बन जायेगे। उन्होने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एनओसी जारी करते वक्त राज्य सरकार ने न तो यहां के सांसद से और न ही यहां के विधायक, प्रधान व सरपंच या अन्य किसी जनप्रतिनिधि से कोई बात की।

Bikaner Jila Pramookh Rameshwar Dudiकिसानो को सम्बोधित करते हुए बीकानेर जिला प्रमुख रामेश्वर डुडी ने कहा कि सरकार ने एनओसी जारी कर किसानो के प्रति अपनी संवेदनहीनता फिर से दर्शा दी है। भाजपा सरकार को निशाना बनाते हुए उन्होने कहा कि यह सरकार गोली और लाठी वाली सरकार है और किसान अपनी जमीन के लिये गोली खाने को तैयार है।

इस सभा को लुणकरणसर के प्रधान रूपाराम कुलडया, डेयरी चेयरमेन राजाराम जोहरड, डुंगरगढ के पूर्व प्रधान दानाराम भाम्भू, भोमराज आर्य, लक्ष्मण कडवासरा सहित ५६ गावों से आये अन्य सरपंचों व जनप्रतिनिधियों ने भी सम्बोधित किया और एक स्वर मे अपनी मांग रखते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर हम अपनी जमीन नही छोडेंगे क्योंकि यह हमारी माँ है। इस धरने व प्रदर्शन कार्यक्रम मे लगभग २००० हजार से अधिक किसान इकट्ठा हुए तथा अन्त मे जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। कलक्टर ने प्रतिनिध मण्डल को कहा कि किसानों की मांगो को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Abuser Manjoora Begum and Farmers of those 56 villages are going to be acquired for militray use कार्यक्रम की शुरूआत मे किसानो को जब अपनी बात कहने के लिये बुलाया गया तो भीड मे से ही  आयी एक महिला मंच पर आकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ जमकर बोलती रही तथा कई बार गाली-गलौच भरे अपशब्दों का प्रयोग करती रही। मणेरा गावं की यह महिला २० वर्ष पूर्व हुए ३३ गाँवों की भुमि मे से उसकी भुमि की अवाप्ति के एवज मे उसको अब तक कोई मुआवजा न देने की पीडा जाहिर करती रही।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Search Job, Vaccancy at www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

Deepika and Saharukh Khan in upcoming movie Billu Barbar

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com