3411 view
Add Comment
गणेश महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
पंच कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन
बीकानेर । दाउजी रोड़ स्थित श्रीआदि गणेश मंदिर में आदि गणेश भक्त मंडल के तत्वावधान में गणेश महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मंदिर में रंगरोगन का कार्य प्रगति पर है। मंडल प्रवक्ता एड. मदनगोपाल व्यास ने बताया कि महोत्सव का आगाज रविवार से बाल भक्तों द्वारा गजानंद के अभिषेक से होगा। बाल भक्तों द्वारा गजानंद का दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, केसर से अभिषेक किया जायेगा। 6 सितम्बर को भंडारे का आयोजन होगा और देश व राज्य की सुख समृद्धि तथा शांति के लिये 8 व 9 सितम्बर को पंच कुण्डीय महायज्ञ पं.राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा किया जायेगा। व्यास ने बताया कि गणेश चतुर्थी को प्रात: 4 बजे वक्रतुण्ड का विभिन्न तरल पदार्थों से अभिषेक किया जायेगा । इसके बाद जन्मोत्सव आरती व रात्रि कालीन जागरण किया जायेगा। गणेश चतुर्थी के जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी, जिसमें वक्रतुण्ड को 551 किलो का प्रसाद चढ़ाया जायेगा। सायंकाल जागरण का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें भक्त मंडल के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास, कैलाश पारीक सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके पूर्व पांच बुधवारों का गणपति की विशेष पूजाएं की जा रही है। श्रीलक्ष्मी नृसिंह निवास मंदिर सादुल कालोनी में नौ सितंबर को श्रीगणेश चतुर्थी पर गणेश महोत्सव का शुभारंभ गणेश जी की मूर्ति स्थापना से किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर विश्वास वाचनालय में शुक्रवार 30 अगस्त को शाम पांच बजे बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक मुंबई के पं सुरेंद्र सी. आचार्य महाराज के सान्निध्य में होगी। संरक्षक मंडल सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे।