विधि-विधान से हुआ होलिका का दहन
गेर निकली, ढूढणे की रस्म हुई अदा
बीकानेर, शहर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन दशकों पुरानी परम्परा के अनुसार विधि-विधानपूर्वक किया गया। शहर के अदरूनी क्षेत्रों में होलिका दहन से पूर्व विभिन्न जातियों व समाजों द्वारा निकाली गई गेर के होलिका दहन स्थल पर पंहुचने के बाद हुआ। गुरूवार प्रातः 5:32 बजे शुभ मुहुर्त में वेदोक्त मंत्रोच्चारण के साथ हुए पूजन के बाद होलिका का दहन किया गया। शहर के अदरूनी क्षेत्रों साले की होली, दम्माणी चौक, लालाणी व्यास चौक, बिस्सा चौक, लखोटिया चौक, आचार्यो का चौक, भट्ठडों का चौक, बारह गुवाड, नत्थुसर गेट के बाहर होलिका दहन के दौरान हजारों लोग उपस्थित रहे। वही परकोटे के बाहरी क्षेत्रों व उपनगर गंगाशहर, भीनासर प्रशान्त-ए राजा, रामू व्यास-मदेरणा, देशी गुडिया-गोपाल, अनिल -संजय दत्त, के स्वंग रूप म उपस्थित हुए। इनके अलावा हनुमान, राम, सीता, शाहरूख, करीना कपूर, सहित देश की राजनीति व विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित हस्तियों के स्वांग भी फागणिया फुटबॉल मैच में शामिल हुए। मैच की समाप्ति पर सभी स्वंाग रूप धारण किये कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्याम नारायण रंगा व ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।