Monday, 04 December 2023

KhabarExpress.com : Local To Global News
  0 view   Add Comment

संभागीय आयुक्त ने धरणीधर मंदिर में किया शिवाभिषेक

आचार्य श्री धर्णीधर महादेव मंदिर में संभागीय आयुक्त ने किया अभिषेक तथा कहा की मंदिर अलौकिक धर्मिक पर्यटन स्थल हैं

संभागीय आयुक्त ने धरणीधर मंदिर में किया शिवाभिषेक

24 जुलाई, बीकानेर। 300 वर्ष पुरानी तपोभूमि आचार्य श्री धर्णीधर महादेव मंदिर में आज रविवार को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की शिव एकादशी पर बीकानेर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने धर्णीधर महादेव मंदिर का भ्रमण किया। सबसे पहले 16 मंत्रो के साथ धर्णीधर महादेव का जल से अभिषेक किया उसके बाद धर्णीधर खेल मैदान एवं वैध भँवर लाल आचार्य पार्क का ब्यौरा किया। इस अवसर पर हजारो की संख्या में धर्णीधर महादेव के भक्त उपस्थित थे। 
यह जानकारी देते हुए आचार्य श्री धर्णीधर ट्रस्ट के सचिव जितेंद्र आचार्य ने बताया की इस अवसर पर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने धर्णीधर सरोवर का भी अवलोकन किया। धर्णीधर ट्रस्ट के दुर्गा शंकर आचार्य, शैलेश जोशी, मालचंद् सुथार, जय किशन आचार्य, पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य ने धर्णीधर महादेव मंदिर, धर्णीधर सरोवर धर्णीधर खेल मैदान में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। धर्णीधर महादेव मंदिर में आने पर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन का समाजसेवी राम किशन आचार्य ने सम्मान एवं अभिनंदन किया। राम किशन आचार्य ने संभागीय आयुक्त से निवेदन किया की मंदिर परिसर को धार्मिक पर्यटन की सूची में शामिल किया जाए। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पंडित जय किशन पुरोहित के सानिध्य में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग बनाने वाले कार्य को भी देखा और से एक अनोखा कार्य बताया। 
 नीरज के पवन ने कहा की धर्णीधर महादेव मंदिर एक अलौकिक धार्मिक स्थल है मंदिर में  आने पर एक असीम शांति का अनुभव होता है। यह तपोभूमि जहा पर 300 साल पहले विभिन्न विभूतीयों ने तप किया। इस अवसर पर भारत के जानेमाने लोक कलाकार मास्टर मदन जैरी वीरेंद्र कीरडू, द्वारका परसाद पचीसिया, डॉ जितेंद्र आचार्य सहित आचार्य धर्णीधर ट्रस्ट, सनातन धर्म सत्संग मंडल, धुमावती माता ट्रस्ट, प्रखर परोपकार मिशन, धर्णीधर महादेव मंदिर एवं पर्यावरण समिति के पदाधिकारि एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Tag

Share this news

Post your comment