फोटोग्राफर एसोसिएशन संघ की कार्यकारिणी घोषित
संस्था के 20 साल पूर्व चुने गए पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से भंग, छायाकारो के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा

बीकानेर 18 सितंबर फोटोग्राफर एसोसिएशन संघ बीकानेर के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष बी जी बिस्सा ने आज अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की।
बिस्सा ने बताया कि संघ के संरक्षक, चुनाव अधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की राय से कल पूर्व की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था।
आज कुछ पूर्व पदाधिकारियों ने संघ के नए लेटर हेड का दुरुपयोग कर पूर्व पदाधिकारियों को यथोचित रखने के निर्णय लिया जो निराधार है।
कार्यवाहक अध्यक्ष बिस्सा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संरक्षक मंडल में झवरलाल सुथार, प्रदीप सिंह चौहान, मांगीलाल सुथार, चोरू लाल सुथार, अली मोहम्मद, रूप किशोर पुरोहित, विजय कुमार मूंदड़ा, गौतम मांडण, नवल व्यास को मनोनीत किया है। इसके साथ उपाध्यक्ष पद पर नौशाद कादरी, विक्रम जागरवाल एवं महासचिव दिनेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, महेश प्रजापत, मनोज सुथार सह सचिव बनाए गए हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों में अजीज भुट्टा, मनीष पारीक, ओम मिश्रा, आलम सिंधी, यादवेंद्र व्यास, त्रिलोक व्यास, विमल सुथार, मोहम्मद हुसैन सर्वा व पूनमचंद मारू को शामिल किया है।
शीघ्र ही संघ द्वारा बीकानेर जिले में सभी छायाकारो के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।