स्वामी प्रखर महाराज के सान्निध्य में 200 कुण्डीय विराट यज्ञ की तैयारियां प्रारंभ

बीकानेर में 15 अक्टूबर को होगा आमंत्रण कार्यक्रम


बीकानेर। विप्र फाउंडेशन राजस्थान ज़ोन-1-बी की ओर से “विश्वव्यापी आतंकरहित का अमन, हिंदू राष्ट्र निर्माण एवं विश्व शांति हेतु महायज्ञ” के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह विराट यज्ञ 8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 तक गायत्री शक्तिपीठ, मणिवेदिका पीठ, पुष्कर में होगा। इस अनुष्ठान में स्वामी  प्रखरजी महाराज के सान्निध्य में 1400 विधान ब्राह्मणों द्वारा 43 दिनों तक 200 कुण्डों में यज्ञ संपन्न किया जाएगा।

संयोजक  राजेश चूरा ने बताया कि इस यज्ञ का उद्देश्य विश्व में शांति, आतंकमुक्त वातावरण और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करना है। महायज्ञ के आमंत्रण कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर में 15 अक्टूबर 2025 को शाम 4:30 बजे श्रीरामसर रोड स्थित धरनीनाथ मंदिर में किया जाएगा।

इस आयोजन में विप्र समाज के सदस्य, आचार्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। सभा की तैयारियों का नेतृत्व विप्र फाउंडेशन ज़ोन 1-बी की संरक्षक राजेश चुरा के संयोजन में किया जा रहा है। तैयारी समिति में रामकिशन आचार्य, भंवर पुरोहित, धनसुख सारस्वत, दीपक हर्ष (प्रदेश संगठन महामंत्री), नारायण पारीक (प्रदेश सचिव), सीमा मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), चंद्रकला आचार्य (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), सुनील मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), दिनेश ओझा (प्रदेश संगठन महामंत्री युवा प्रकोष्ठ), किशन जोशी (जिला अध्यक्ष बीकानेर), अमित व्यास (जिला संगठन महामंत्री), पंकज पीपलवा, विजय पालीवाल और श्री प्रकाश उपाध्याय सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।