बनीहग ने बीकानेर से शुरू की अपनी पहली एक्सक्लूसिव शोरूम श्रृंखला

बनीहग ने बीकानेर से शुरू की अपनी पहली एक्सक्लूसिव शोरूम श्रृंखला

बीकानेर, 14 अक्टूबर नैचुरल और हर्बल डिटर्जेंट बनाने वाली कंपनी Bunnyhug ने बीकानेर से अपनी पहली एक्सक्लूसिव शोरूम श्रृंखला की शुरुआत की है। इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर शा हसन ने विधिवत शोरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि Bunnyhug Natural Enzyme based Laundry Liquid Detergent एक ऐसा उत्पाद है जो 100% पौधों से प्राप्त तत्वों से बना है, पूरी तरह Vegan है, और इसमें किसी भी प्रकार के टॉक्सिक केमिकल्स का प्रयोग नहीं किया गया है। यह उत्पाद टॉप और फ्रंट लोड दोनों प्रकार की वॉशिंग मशीनों के लिए उपयुक्त है।



कंपनी के डायरेक्टर शा. हुसैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पारंपरिक डिटर्जेंट पाउडर की तुलना में यह लिक्विड डिटर्जेंट कपड़ों की गहराई तक सफाई करता है और उनकी रंगत व चमक बनाए रखता है। उन्होंने बताया कि इसमें शामिल क्वाड्रपल एंजाइम तकनीक toughest stains जैसे तेल, मिट्टी, स्याही और स्टार्च को भी आसानी से साफ करती है। इसकी ग्रीन एप्पल फ्रेगरेंस इसे खास बनाती है, जो कपड़ों में ताजगी और सुगंध का एहसास लंबे समय तक बनाए रखती है।


शा. हुसैन ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल सफाई नहीं, बल्कि प्रकृति और स्वास्थ्य की सुरक्षा भी है। यही कारण है कि हमारे सभी उत्पाद बायोडिग्रेडेबल, टॉक्सिन-फ्री और क्रुएल्टी-फ्री हैं। हम उपभोक्ताओं से आग्रह करते हैं कि एक बार Bunnyhug का इस्तेमाल कर इसकी गुणवत्ता और किफायत का अनुभव करें।”


बीकानेर के वितरक महेंद्र सोनी ने बताया कि पिछले आठ महीनों से वे Bunnyhug के उत्पादों का वितरण कर रहे हैं और बाजार से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। अब कंपनी ने G-97, विजय शॉपिंग मॉल में अपना पहला एक्सक्लूसिव रिटेल शोरूम भी शुरू किया है, जहां Bunnyhug के सभी उत्पाद उपलब्ध हैं। आगे चलकर कंपनी फूड इंडस्ट्री में भी अपने उत्पाद लॉन्च करने जा रही है।


पर्यावरण संरक्षण को अपना सिद्धांत मानने वाली Bunnyhug ने “Go Green is Our Motto” के साथ घरेलू उत्पादों की दुनिया में एक नई पहचान बनाई है। कंपनी का कहना है कि यह लिक्विड डिटर्जेंट केवल कपड़ों को नहीं, बल्कि धरती को भी स्वच्छ रखने की दिशा में एक छोटा पर सशक्त कदम है।