टोडरमल चौपड़ा बने महावीर इंटरनेशनल बीकानेर संभाग के अध्यक्ष
टोडरमल चौपड़ा बने महावीर इंटरनेशनल बीकानेर संभाग के अध्यक्ष
बीकानेर, 2 अक्टूबर । टोडरमल चौपड़ा को महावीर इंटरनेशनल अपैक्स ने बीकानेर संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गंगाशहर केंद्र के संस्थापक अध्यक्ष रहे चौपड़ा लंबे समय से समाजसेवा और प्राणिमात्र के लिए समर्पित कार्यों से जुड़े रहे हैं। उनकी चिंतनशील कार्यशैली और विनम्र व्यवहार को देखते हुए संगठन के विभिन्न केंद्रों को भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संस्था नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। वे महावीर इंटरनेशनल अपैक्स की ई-चौपाल परियोजना में संयोजक के रूप में भी सक्रिय हैं। अध्यक्ष पद ग्रहण करते हुए चौपड़ा ने कहा कि सत्र 2025-27 में संस्था विभिन्न आयामों में नया इतिहास रचेगी।
