भामाशाह योजना प्रचार के लिए काॅमिक्स पुस्तक
घर-घर बटेंगी पुस्तकें

इस पुस्तक में कार्टून के जरिए परिवार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। भामाशाह कार्ड कैसे हासिल किया जा सकता है और फिर इससे होने वाले लाभों के बारे में भी कार्टून के जरिए समझाया गया है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी उम्मीद जताई है कि काॅमिक्स के जरिए योजना की जानकारी घर-घर तक पहुंचेगी।
