रोटरी क्लब के राजस्थानी भाषा और साहित्य पुरस्कार घोषित
बीकानेर, 4 सितम्बर। रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा राजस्थानी भाषा और साहित्य संबधी वार्षिक पुरस्कार वर्ष 2017 की घोषणा कर दी गई है।
रोटरी के अध्यक्ष किशन मूंधड़ा ने बताया कि 51 हजार रुपये का “कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार” बीकानेर के डॉ. गिरिजाशंकर शर्मा को दिया जायेगा। राजस्थानी गद्य साहित्य की उत्कृष्ट कृति का 21 हजार रुपये का “खीवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार” डेह नागौर के पवन पहाड़िया के लघुकथा संग्रह “तीजो रूप” को दिया जायेगा। राजस्थानी काव्य की उत्कृष्ट कृति को ‘ब्रज-उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार” रवि पुरोहित की काव्य कृति “उतरुं ऊंडै काळजै” को ग्यारह हजार रुपये का घोषित हुआ है।
रोटरी क्लब पुरस्कार समारोह 28-29 अक्टूबर 2017 को रोटरी क्लब में आयोजित किया जायेगा। तीनों पुरस्कारों के निर्णायक डॉ. देव कोठारी (उदयपुर), डॉ. आईदान सिंह भाटी (जोधपुर), जय प्रकाश पंड्या “ज्योतिपुंज” (उदयपुर), डॉ. गोरधन सिंह शेखावत (सीकर), डॉ. भंवर सिंह सामोर (चूरु), डॉ. माधोसिंह इन्दा (फालना), पृथ्वीराज रतनू (बीकानेर), डॉ. प्रकाश अमरावत (बीकानेर), रमेश मयंक (चित्तौड़गढ़) थे। निणायकों द्वारा दिये गये प्राप्तांक के आधार पर पुरस्कार घोषित हुए हैं।
Tags:
Brij-Urmi Agarwal Award
Kala Dungar Kalyani Award
Kheevraj Munilal Soni Rajasthani Award
Rajasthani Bhasha Award
Rotary Award
Rotary Club Bikaner