पीबीएम अस्पताल में ’सुखी’वन स्टॉप का शुभारंभ
विधायक डॉ.जोशी ने किया उद्घाटन
इस अवसर पर आयोजित समारोह में विधायक डॉ.जोशी ने कहा कि यहां पहुंचने वाली पीडि़़त महिलाओं को उनकी आवश्यकता के अनरूप निःशुल्क सहायता मिलेगी। इस केन्द्र से जुड़े विभागों से उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से यह सेवा प्रारंभ की गई है,सभी विभाग ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पीडि़त महिला को यहां कानूनी सहायता के साथ-साथ शिक्षित करने का काम भी होना चाहिए, उसमें आत्म विश्वास पैदा होगा और वह सामर्थ्यवान बन सकेंगी।
जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने कहा कि ’खुशी’ वन स्टॉप एक ऐसा प्लेटफार्म है,जहंा पर कोई भी महिला जो हिंसा से प्रताडि़त है,वह आ सकती है। उसे इस केन्द्र में विधिक,चिकित्सा व कानूनी सहायता निःशुल्क मिलेगी। यहां पर उसे हर क्षेत्र के विशेषज्ञ की सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि पारिवारिक या सामाजिक परिस्थियों से परेशान होकर,यहां आने वाली महिलाओं को कानूनी,चिकित्सा आदि की सहायता दी जायेगी। जो भी विभाग इस सेवा में शामिल है,वह अपना सर्वोतम योगदान प्रदान करें और हम यह मानकर चले कि जो महिला यहां पर आ रही है,वह कोई अपनी खुशी से नहीं आई है। वह परेशान है और उसकी मदद करना हमारा नैतिक दायित्व है।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह ने कहा कि पुलिस महकमा इस केन्द्र में महिला पुलिस अधिकारी की सेवाएं उपलब्ध करायेगा। उन्होंने कहा कि हिंसा या अन्य कारणों से प्रताडि़त महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास महिलाओं के साथ हिंसा होने के मामले आते है,उनको कानूनी सहायता की जरूरत रहती है,जो उन्हें यहां मिलेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राम अवतार सोनी ने कहा कि इस केन्द्र में आने वाली महिलाओं को उनकी पंसद के वकील को चुनने की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मेधा रतन ने ’सखी’वन स्टॉप केन्द्र के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि परिवार,समुदाय,कार्य स्थलों पर हिंसा से पीडि़त महिलाओं को आपातकालीन बचाव व राहत इस केन्द्र में पहुंचाई जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्पीडि़त महिलाओं को विशेषज्ञों के जरिये एक ही स्थान पर समन्वित समर्थन व सहायता उपलब्ध करवाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र पर एकल खिड़की के माध्यम से चिकित्सकीय,पुलिस एवं कानूनी मदद,परामर्शदाताओं की सुविधा,विधिक सहायता तथा अस्थाई आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि इस केन्द्र पर कार्यरत सेवा प्रदाता युवा भारत संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाए गए है,जिनमें केन्द्र प्रशासक,केस वर्कर,हेल्पर आदि शामिल है,जो 24 घन्टे अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 3 सदस्यी पैनल उपलब्ध करवाया गया तथा चिकित्सा,कानूनी,मनो सामाजिक परामर्श आदि की सेवाएं संबंधित विभाग द्वारा ली जायेगी। इस केन्द्र पर पीडि़ता को अधिकतम 5 दिन आश्रय,भर्ती अवधि में भोजन,एम्बुलेंस की सुविधा भी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि केन्द्र से आवश्यक सहयोग हेतु हैल्पलाइन नम्बर 0151-2205525 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आर.पी.अग्रवाल और पीबीएम अधीक्षक डॉ.पी.के.बेरवाल ने स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला कोषाधिकारी योगिता गोयल,बार एसोसियेशन के अध्यक्ष रविकान्त वर्मा उपस्थित थे। संचालन युवा भारत संस्थान के सचिव दिनेश पाण्डे ने संचालन किया।
Tags:
Bikaner Police
District Collector Help
Ladies Help Wing
Legal Help
PBM Hospital Help
Rajasthan
Sukhu One Stop
Women Help Center