जिलास्तरीय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज कल

आयुक्तालय ने  मनोनीत किया डूंगर कॉलेज को नोडल कॉलेज  ।

बीकानेर, 5 मार्च।


 बीकानेर जिले के समस्त 23 राजकीय महाविद्यालय  जिसमें छात्र, छात्रा एवम विधि महाविद्यालय  भी शामिल है।

 समस्त  छात्र-छात्राओं के लिए 3 आउटडोर और 3 इंडोर खेलों  के  आयोजन हेतु आयुक्तालय ने डूंगर कॉलेज को नोडल कॉलेज नियुक्त किया है।

 कल प्रातः 11.00 बजे डूंगर कॉलेज खेल मैदान पर  इन प्रतियोगिताओं का आगाज होगा।

 ये प्रतियोगिताएं निर्धारित कार्यक्रमानुसार क्रमश दिनांक 6, 7, 9, 11 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से 5:00 तक आयोजित की जाएगी। चार दिन के इस खेल अनुष्ठान में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से  100 से ज्यादा विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे।

 संबंधित खिलाड़ियों एवम महाविद्यालयों के लिए पंजीयन 5/3/2024 की शाम 5 बजे तक रहेगा।

 समस्त प्रतियोगिताओ  में भाग लेने के लिए  छात्र खेल समिति के संयोजक प्रो रोहिताश्व चौधरी, छात्राएं प्रो  श्यामा अग्रवाल और प्रभारी  मुख्तियार अली से संपर्क कर सकते हैं।

कल पहले दिन छात्र छात्राओं के लिए एथेलेटिक्स ,खेल प्रश्नोत्तरी का आयोजन होगा । इस प्रतियोगिता में  खेल सप्ताह के विजेता खिलाड़ियों को ही  भाग लेने की अनुमति है।

प्रतियोगिता  कार्यक्रम के अनुसार 6 मार्च 2024 को  छात्र छात्राओं दोनों की एथेलेटिक्स प्रतियोगिता जिसमें 100,200,400,800 मीटर,लंबी कूद और गोला फैंक की प्रतियोगिता संपन्न होगी। इसी दिन खेल प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन  भी है जिसमें सभी खिलाड़ी छात्र छात्राएं भाग लेंगे।

दिनांक 7/3/2024 को खोखो,रस्सा कस्सी की प्रतियोगिता होगी जिसमें केवल छात्र खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।

इसी दिन कैरम और शतरंज प्रतियोगिता होगी जिसमें केवल छात्राएं ही भाग लेंगी।

9/3/2024 को कैरम छात्र प्रतियोगिता होगी।इसी दिन कब्बड्डी प्रतियोगिता छात्रा  भी होगी।

11/3/2024 को शतरंज छात्र प्रतियोगिता  का आयोजन होगा।

इसी दिन रस्सा कस्सी छात्रा प्रतियोगिता भी होगी।

आयुक्त, कॉलेज शिक्षा के  निर्देशानुसार जनवरी माह 2024 में प्रदेश  के समस्त राजकीय महाविद्यालयों में खेल सप्ताह का आयोजन 8 से 13 जनवरी 2024 के मध्य संपन्न हो चुका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post